Showing posts with label differences. Show all posts
Showing posts with label differences. Show all posts

Thursday, January 29, 2009

तुम और हम

तुम क्यूँ नहीं समझती की हमारे सपने अलग हैं
तुम क्यूँ नहीं समझती की हमारी पसंद भी एक नहीं
चिडियों की चहचहाह्ट मुझे भाता नहीं हैं
पहाङो की खुशबू भी कभी मैंने समझा नहीं

हम इतने अलग होकर भी क्यूँ चाहते हैं पास आना
क्यूँ लगता हैं की तुम्हारे बीना जी नहीं पाउँगा
जबकि हम दोनों को मालूम हैं यह कड़वी सच्चाई
की हम साथ रहकर भी कभी खुश नहीं रह पाएंगे

शायद ये मान लेना हीं हम दोनों के लिए अच्छा हैं
की हर कोशिश के बाद भी यह सच्चाई बदल नहीं सकती
तुम मेरे कितना कहने पर भी मीठा नहीं खाओगी
और पिंक कलर का शर्ट मुझे कभी पसंद नहीं आएगा